PDP ने अल्ताफ बुखारी को पार्टी से किया बर्खास्त

Summary :

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को कारोबारी से नेता बने पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को कारोबारी से नेता बने पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से बर्खास्त कर दिया।

पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से अल्ताफ बुखारी को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।”

महबूबा ने अलगाववादी नेता की मानवीय आधार पर रिहाई की मांग की

पीडीपी ने कहा कि पार्टी कुछ समय से बुखारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी और अब उनकी पार्टी सदस्यता समाप्त कर दी गई।

Desk Team