रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को तमिलनाडु के त्रिची में देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे का औपचारिक रूप से शुभारंभ करेंगी।
यह देश का दूसरा रक्षा गलियारा होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पहला रक्षा गलियारा था जिसे अगस्त 2018 में शुरू किया गया था। रक्षा उत्पादन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़वा देने के लिए राज्य मंत्रिमंडल की और से अपनी मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद यह अस्तित्व में आया था।
कुंभ में जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रही है Yogi सरकार – राजभर
यह इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि इसकी शुरुआत दूसरे ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) से कुछ दिन पहले हो रही है और इसमें जिसमें देश और विदेश से आने वाली विभिन्न औद्योगिक कंपनियों तथा फर्मों द्वारा करोड़ रुपये के निवेश पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
देश में स्वदेशी रक्षा औद्योगिक इको-सिस्टम बनाने के लिए रक्षा औद्योगिक गलियारा एक प्रमुख स्थान होगा।


Download Android App
Download iOS App



