योग से जुड़े लोग, इससे जीवन में व्यापक स्तर पर बदलाव आया: मनोज सिन्हा

Summary :

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को शुभकामनाएं दी। सिन्हा ने कहा कि योग से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को शुभकामनाएं दी। सिन्हा ने कहा कि योग से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है और इस कोरोना महामारी के समय में योग की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है, इसलिए योग करें और अपने आपको स्वस्थ बनाए। 
सिन्हा ने लोगों से स्वस्थ और समृद्ध दुनिया बनाने के लिए योग से संबंधिति गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई। योग ने लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि एक स्वस्थ और समृद्ध दुनिया बनाने के लिए योग संबंधी गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़एं।’’ 
इस बीच केंद, शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के मेयर जुनैद अजीम मट्टू और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सचिव ने सोमवार सुबह टीआरसी श्रीनगर में आयोजित योग दिवस समारोह में भाग लिया। कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए।

Desk Team