प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद जम्मू कश्मीर को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की घोषणा की। कश्मीर अब पूरे भारत से रेल के माध्यम से जुड़ गया है। मोदी ने इसे कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि कश्मीर देश का गौरव है। यह ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है।
जम्मू-कश्मीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का यह संबोधन चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद हुआ। अब कश्मीर पहली बार रेलवे के जरिए पूरे भारत से जुड़ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर देश का गौरव है। चिनाब ब्रिज पूरी दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज है। ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। उन्होंने कश्मीर में भारत सरकार की परियोजनाओं का स्वागत किया और प्रधानमंत्री का अभिवादन भी किया।
आज का दिन पूरे कश्मीर के लिए ऐतिहासिक है। भारत की आज़ादी के 77 साल बाद भी कश्मीर देश के उन चुनिंदा क्षेत्रों में से एक था, जिन्हें रेलवे से नहीं जोड़ा जा सका था। पर आज चिनाब रेलवे ब्रिज के उद्घाटन के बाद कश्मीर भी भारतीय रेलवे के नक्शे से जुड़ गया है। रेलवे न केवल घाटी में रोज़गार के नए अवसर लेकर आएगा, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में भी प्रमाणिक साबित होगा।
#WATCH | Katra, J&K | PM Narendra Modi says, "Udhampur-Srinagar-Baramulla rail line project is not just a name, it is the identity of the new power of Jammu & Kashmir. It is a proclamation of the new power of India. A while ago, I got the opportunity to inaugurate the Chenab and… pic.twitter.com/uvnipcY6cA
— ANI (@ANI) June 6, 2025
पाक को पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत पर बुरी नज़र डालने वालों को पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे जोड़ा, “पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है, बच्चों और महिलाओं को निशाना बना रहा है। लेकिन अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तान दोबारा ऐसा करने से पहले कई बार सोचेगा।” प्रधानमंत्री ने सीमा पर हुई झड़प में क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत के लिए दी गई राशि का भी ज़िक्र किया।
पीएम मोदी के आह्वान के बाद 10 हजार से अधिक संगठनों ने योग संगम के लिए कराया पंजीकरण
दुनिया ने देखा भारतीय सेना शौर्य
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा दिखाए गए शौर्य का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत की ओर आँखें उठाकर देखने वाले का क्या हश्र होता है। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत में बने हथियारों और उपकरणों पर सेना के बढ़ते विश्वास का भी ज़िक्र किया।


Download Android App
Download iOS App



