श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में आज एक और आतंकवादी ढेर हो गया। अभियान का आज दूसरा दिन रहा । करीब 32 घंटे से जारी इस मुठभेड़ में दो और आतंकी के मारे जाने की आशंका है, लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। सुरक्षाबल अब अपना ऑपरेशन खत्म कर वापस कैंप लौट आए हैं।
मुठभेड़ वाली जगह पर भारी भीड़ का जमा
वजह है मुठभेड़ वाली जगह पर भारी भीड़ का जमा हो गई है। इनमें से कुछ शरारती तत्वों ने पथराव भी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर सुरक्षाबल अपना तलाशी अभियान जारी रखते हैं तो उन्हें गोली चलानी पड़ती और शायद कुछ लोग घायल होते या फिर मर जाते। इससे बचने के लिए सुरक्षाबलों ने अपना ऑपरेशन खत्म करना ही बेहतर समझा।
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी कर रहे 20 लोग घायल
बावजूद करीब 20 आम लोग घायल हो गए जो मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी कर रहे थे तीन को गोली भी लगी है। तीन आतंकियों में से एक विदेशी और दो स्थानीय हैं। मारे गए दोनों आतंकी में से एक किफायत है और दूसरा जहांगीर है। इस कार्रवाई में सेना के एक मेजर सहित पांच जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा पुलिस का एक और सीआरपीएफ के अफसर भी घायल हुए हैं।
जाकिर मूसा के गुट हैं ये आतंकी
मारे गए आतंकी कश्मीर बनेगा दारुल इस्लाम का नारा देने वाले आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से निकले जाकिर मूसा के गुट के हैं। सुरक्षाबलों को सोमवार को जब पुलवामा के बामनु गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली तो इसके बाद गांव को घेर कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकियों को जवानों के आने की जैसे भनक लग गई तो वो सुरक्षित जगह की तरफ भागे। जवानों ने उनका पीछा कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। ऑपरेशन के दौरान चार घर भी तबाह हो गए। ये वही घर है जहां आतंकी भागकर छिपे थे।कार्रवाई के दौरान एक एक करके सुरक्षाबलों ने सारे आतंकी मार डाले।


Download Android App
Download iOS App




