Rahul Gandhi अगले सप्ताह जम्मू में विभिन्न क्षेत्रों के पेशवरों के साथ करेंगे बैठक

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi ) 25 सितंबर को यहां विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के साथ बैठक करने वाले हैं जो जम्मू कश्मीर में उनके (पेशवरों के) सामने खड़ी चुनौतियों पर खुली चर्चा का मंच प्रदान करेगा और उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी जा सकेगी। Rahul Gandhi अगले सप्ताह जाएंगे जम्मू ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी)’ की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख संजय सप्रू ने बताया कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी की जम्मू कश्मीर यात्रा के दौरान ‘डोगरी धाम’ नामक यह बैठक होगी।उनके मुताबिक गांधी श्रीनगर में भी पेशेवरों के साथ बैठक…

Rahul Gandhi in Jammu Kashmir

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi ) 25 सितंबर को यहां विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के साथ बैठक करने वाले हैं जो जम्मू कश्मीर में उनके (पेशवरों के) सामने खड़ी चुनौतियों पर खुली चर्चा का मंच प्रदान करेगा और उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी जा सकेगी।

Rahul Gandhi अगले सप्ताह जाएंगे जम्मू

‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी)’ की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख संजय सप्रू ने बताया कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी की जम्मू कश्मीर यात्रा के दौरान ‘डोगरी धाम’ नामक यह बैठक होगी।उनके मुताबिक गांधी श्रीनगर में भी पेशेवरों के साथ बैठक करेंगे और इन समुदायों के समक्ष मौजूद मुद्दों को बेहतर ढंग से जानने-समझने की चेष्टा करेंगे।सप्रू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम जम्मू में 25 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ जम्मू कश्मीर के पेशवरों की खास बैठक का आयोजन कर रहे हैं।’’

Man Rahul Gandhi Pointed to while Making His Controversial 'Sikh' Remark in  US Counters Congress MP - News18

सप्रू ने कहा, ‘‘ पहली बार, एआईपीसी जैसा राजनीतिक मंच पेशेवरों को अपनी चिंताओं, आकांक्षाओं और विचारों को सीधे साझा करने का मौका दे रहा है।’’उन्होंने कहा कि गांधी(Rahul Gandhi ) की भागीदारी जम्मू-कश्मीर के भविष्य को एक आकार प्रदान करने में पेशेवर समुदाय के महत्व की बढ़ती स्वीकार्यता को रेखांकित करती है।उन्होंने कहा कि जम्मू आयोजन के बाद कश्मीर में भी ऐसी बैठक होगी जिसकी तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है।गांधी का अगले कुछ दिनों में श्रीनगर और जम्मू में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने एवं जनसभाएं करने का भी कार्यक्रम है।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण के दौरान 23 सितंबर को गांधी(Rahul Gandhi ) श्रीनगर के शालतेंग निर्वाचन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तारिक हामिद कर्रा के पक्ष में एक रैली को और पुंछ जिले के सुरानकोट निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे ।उनके 25 सितंबर को जम्मू में भी एक जनसभा को संबोधित करने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Abhishek Kumar