श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद सरकार के सभी पक्षों के साथ वार्ता के लिए तैयार रहने की बात दोहराते हुए गुरुवार को कहा कि बातचीत शुरु करने के लिए समान विचारधारा जरूरी नहीं लेकिन सही सोच होना आवश्यक है। श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमने दिनेश्वर शर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
उन्होंने 17 बार जम्मू-कश्मीर का दौरा पिकनिक मनाने के लिए नहीं किया है बल्कि सभी पक्षों से बातचीत के लिए किया है। हर किसी के साथ बातचीत की जा सकती है। समान विचारधारा होना जरूरी नहीं है बल्कि सही विचारधारा होना आवश्यक है। आगे आइए क्योंकि हम एक और पीढ़ को नहीं खो सकते।’ यह पूछे जाने पर कि क्या हुर्रियत कांफ्रेस को वार्ता के लिए औपचारिक आमंत्रण भेजा गया है,
उन्होंने कहा, ‘इस बारे में जो कुछ भी कहना है, वह मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं।’ अलगाववादियों का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने बच्चों को तो स्कूल भेजते हैं लेकिन दूसरे बच्चों के हाथों में पत्थर थमाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुमराह करना केवल उन्हें धोखा देना नहीं है बल्कि एक अपराध है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



