Ramban Cloudburst Live Updates: रामबन में फटा बादल, भूस्ख्लन ने मचाई तबाही, 11 लोगो की मौत

Summary :

Ramban Cloudburst Live Updates: जम्मू संभाग में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता बताया जा रहा है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने इलाके में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। बता दें कि जम्मू संभाग को एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। आज रामबन जिले की राजगढ़ तहसील इलाके में बादल फटने से शुरुआत में तीन लोगों की मौत हुई थी, हालांकि बाद में यह संख्या बढ़कर 11 हो गई है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद…

Ramban Cloudburst Live Updates: जम्मू संभाग में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता बताया जा रहा है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने इलाके में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। बता दें कि जम्मू संभाग को एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। आज रामबन जिले की राजगढ़ तहसील इलाके में बादल फटने से शुरुआत में तीन लोगों की मौत हुई थी, हालांकि बाद में यह संख्या बढ़कर 11 हो गई है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Ramban Cloudburst Live Updates
Ramban Cloudburst Live Updates

Ramban Cloudburst News

आज सुबह राजगढ़ इलाके में बादल फटा, जिससे कुछ गांव चपेट में आ गए। इस घटना ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज बहाव के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, कुछ पूरी तरह बह गए। बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर भेजे गए और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Ramban Cloudburst Live Updates

इसके अलावा, पीड़ितों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों को आश्रय देने और भोजन, पानी और बुनियादी चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी।

Ramban Cloudburst Live Updates
Ramban Cloudburst Live Updates

IMD Alert in Jammu

IMD के अनुसार, 30 अगस्त से 2 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और अगले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। बता दें कि रामबन, राजौरी, जम्मू, रियासी, उधमपुर, पुंछ, कठुआ और अन्य जिलों के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ALSO READ: Jammu and Kashmir Flood News: रामबन जिले में बादल फटने से भारी तबाही, 10 की मौत, कई घर बहे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।