Bank Holiday Alert: शनिवार को बैंक हॉलिडे? जानें आज बैंक बंद हैं या खुले

Summary :

Bank Holiday Today: आज के समय में बैंक के काम अब घर बैठे ही हो जाते हैं। क्योंकि लोग पहले की तुलना में बहुत से काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं। चाहे शॉपिंग करनी हो, बिल भरना हो या फिर किसी को पैसे भेजने हों, ज्यादातर लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। UPI से भुगतान करना आसान है, बस एक मोबाइल फोन, एक UPI ऐप और बैंक अकाउंट होना जरूरी है। आजकल लगभग हर किसी के पास ये सब होता ही है, इसलिए लोग तेजी से इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। Bank Holiday Today: फिर भी कभी-कभी बैंक…

Bank Holiday Today: आज के समय में बैंक के काम अब घर बैठे ही हो जाते हैं। क्योंकि लोग पहले की तुलना में बहुत से काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं। चाहे शॉपिंग करनी हो, बिल भरना हो या फिर किसी को पैसे भेजने हों, ज्यादातर लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। UPI से भुगतान करना आसान है, बस एक मोबाइल फोन, एक UPI ऐप और बैंक अकाउंट होना जरूरी है। आजकल लगभग हर किसी के पास ये सब होता ही है, इसलिए लोग तेजी से इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं।

Bank Holiday Today: फिर भी कभी-कभी बैंक जाना जरूरी

भले ही डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सेवाएं बहुत बढ़ गई हों, लेकिन कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए बैंक की शाखा में जाना ही पड़ता है। जैसे लोन के लिए आवेदन करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या फिर अन्य जरूरी दस्तावेजों की जरूरत। ऐसे में जरूरी है यह जानना कि जिस दिन आप बैंक जाने का सोच रहे हैं, उस दिन बैंक खुला है या बंद।

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

Bank Holiday Alert: आज शनिवार है, तो क्या बैंक खुले हैं?

आज तारीख है 30 अगस्त 2025 और यह दिन शनिवार है। ऐसे में बहुत से लोग यह सोच रहे होंगे कि क्या आज बैंक खुले हैं या नहीं। आमतौर पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, लेकिन आज पांचवां शनिवार है। इसलिए आज बैंक खुले हुए हैं और आप अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं।

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

Saturday Bank Holiday: किस शनिवार को बंद रहते हैं बैंक?

यह जानना जरूरी है कि बैंक हर शनिवार को बंद नहीं रहते। RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, केवल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद होते हैं। बाकी के शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं। आज का दिन पांचवां शनिवार है, इसलिए बैंक खुले हुए हैं।

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

कल यानी रविवार को बैंक बंद रहेंगे

अगर आप सोच रहे हैं कि बैंक का अगला अवकाश कब है, तो आपको बता दें कि कल 31 अगस्त 2025 है और यह दिन रविवार है। हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं, इसलिए कल बैंक में कोई काम नहीं होगा। अगर आप आज बैंक नहीं जा पा रहे हैं, तो अगला मौका सोमवार 1 सितंबर 2025 को मिलेगा, जब बैंक फिर से खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Rate Today 30 August: कितनी बढ़ी-घटी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानें आज के ताजा भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।