‘अशोभनीय और असंसदीय…’, अमित शाह पर दिए गए बयान के लिए महुआ मोइत्रा पर बरसे CM योगी

Summary :

CM Yogi slams Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक बयान दिया है, जो कि आपत्तिजनक माना जा रहा है। उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कई वरिष्ठ नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। CM Yogi slams Mahua Moitra: जानें क्या है पूरा विवाद? महुआ मोइत्रा ने मीडिया से बात करते हुए सीमा पार से हो रही घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इसी दौरान उन्होंने अमित शाह के बारे…

CM Yogi slams Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक बयान दिया है, जो कि आपत्तिजनक माना जा रहा है। उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कई वरिष्ठ नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

CM Yogi slams Mahua Moitra: जानें क्या है पूरा विवाद?

महुआ मोइत्रा ने मीडिया से बात करते हुए सीमा पार से हो रही घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इसी दौरान उन्होंने अमित शाह के बारे में एक ऐसा शब्द इस्तेमाल किया, जिसे “अशोभनीय” और “असंसदीय” बताया जा रहा है। इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस छिड़ गई है।

CM Yogi slams Mahua Moitra
CM Yogi slams Mahua Moitra

Yogi Adityanath Latest News: योगी आदित्यनाथ ने की कड़ी आलोचना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ टीएमसी सांसद की असंसदीय और आपत्तिजनक भाषा अक्षम्य है और इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।” योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि यह टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस की “राजनीतिक कुसंस्कारों” को दिखाती है और यह भारतीय लोकतंत्र के मूल्यों का अपमान है। उन्होंने टीएमसी से देश से माफी मांगने की मांग की है।

CM Yogi slams Mahua Moitra
CM Yogi slams Mahua Moitra

Mahua Moitra Latest Update: असम के मुख्यमंत्री ने भी दी प्रतिक्रिया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें हर बयान पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्होंने वीडियो देखा है और वह खुद उस मानसिकता को दिखाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि इस पर ज्यादा कुछ कहने से कोई फायदा नहीं।

CM Yogi slams Mahua Moitra
CM Yogi slams Mahua Moitra

भाजपा नेता तरुण चुघ का तीखा बयान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने महुआ मोइत्रा के बयान को “लोकतंत्र पर धब्बा” बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा बंगाल और पूरे देश का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन अब लोकतांत्रिक बहस की जगह हिंसक और विषैली भाषा पर उतर आए हैं।

महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज

महुआ मोइत्रा के बयान को लेकर उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। दिल्ली में भाजपा विधायक रविंद्र नेगी और पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दी हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के CCS एयरपोर्ट का होगा विस्तार, अदाणी ग्रुप 10 हजार करोड़ का करेगा निवेश

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।