सांबा: अमरनाथ यात्रा के लिए आधुनिक ट्रांजिट कैंप तैयार, AC और CCTV की सुविधा

Summary :

कैंप की क्षमता बढ़ाकर 400-500 यात्रियों तक की गई

3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। जम्मू टूरिज्म विभाग के निदेशक विकास गुप्ता ने शुक्रवार को कैंप का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 200-250 यात्रियों की क्षमता वाला एक नया हॉल बनाया गया है। केवल यात्रियों का अनुभव समृद्ध होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में प्रशासन ने 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्यटन विभाग ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अज्ञानी गांव में एक आधुनिक ट्रांजिट कैंप तैयार किया है। इस कैंप में एयर-कंडीशंड हॉल, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिले। जम्मू टूरिज्म विभाग के निदेशक विकास गुप्ता ने शुक्रवार को कैंप का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 200-250 यात्रियों की क्षमता वाला एक नया हॉल बनाया गया है, जिसमें एसी की व्यवस्था है। पहले यहां केवल शेल्टर था। लेकिन अब मजबूत कंक्रीट दीवार और चेन-लिंक फेंसिंग की गई है। उन्होंने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर और हाई-मास्ट लाइट्स लगाए गए हैं। स्वच्छ पानी के लिए बोरवेल और साफ-सफाई के लिए अलग-अलग पुरुष और महिला बायो-टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। लंगर के लिए भी पर्याप्त जगह बनाई गई है।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। इस बार कैंप की क्षमता बढ़ाकर 400-500 यात्रियों तक की गई है। विकास गुप्ता ने बताया कि कैंप में एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां यात्रियों को जम्मू क्षेत्र के पर्यटन स्थलों जैसे जन्नत सिंह देव जी मंदिर, बाबा चमलियाल और माता वैष्णो देवी के बारे में जानकारी दी जाएगी। उनके मुताबिक, सुरक्षा के लिए पूरे कैंप में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

BSF जवानों को अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर ले जाने के लिए पहुंची जर्जर ट्रेन, 4 अधिकारी सस्पेंड

गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग की कोशिश है कि यात्रा के बाद श्रद्धालु जम्मू के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भी दौरा करें। इससे न केवल यात्रियों का अनुभव समृद्ध होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। प्रशासन की इन तैयारियों से अमरनाथ यात्रा को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.