सुरक्षा बलों का कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

Summary :

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कल शाम हुई भारी गोलीबारी अभी भी जारी है,  हालाँकि, दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। कश्मीर पुलिस के अनुसार, कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके के समनो पॉकेट में गुरुवार दोपहर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। आतंकवाद के खिलाफ एक्शन मोड़ में भारतीय सेना इसे सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया जा रहा है। इस बीच, सेना ने कहा कि 15 नवंबर को उरी सेक्टर में नियंत्रण…

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कल शाम हुई भारी गोलीबारी अभी भी जारी है,  हालाँकि, दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। कश्मीर पुलिस के अनुसार, कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके के समनो पॉकेट में गुरुवार दोपहर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

आतंकवाद के खिलाफ एक्शन मोड़ में भारतीय सेना

इसे सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया जा रहा है। इस बीच, सेना ने कहा कि 15 नवंबर को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘ऑपरेशन काली’ नाम के एक संयुक्त ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसी क्षेत्र में घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश थी, सेना ने कहा कि दो घुसपैठिए मारे गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद का एक महत्वपूर्ण दल बशीर अहमद मलिक भी शामिल है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team