कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक नापाक इरादे को नाकाम कर दिया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन इलाके के टापर गांव में रोड-ओपनिंग पार्टी (सड़क खोलने वाली पार्टी) को एक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) मिला था, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आईईडी को आतंकवादियों ने एक पेट्रोल पंप के पास सड़क पर लगाया था। बाद में बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और उसने आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



