अपनी स्किन को शाइनी और हेल्दी रखने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे ट्राई करते हैं। ऐसे में स्किन के ग्लो को बरकरार रखने के लिए आज हम कुछ ट्रिक्स बताने वाले हैं,जिनको अपनाकर आप न केवल हेल्दी स्किन पा सकती हैं बल्कि चेहरे की चमक को हमेशा के लिए बरकरार रख सकती हैं। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ स्किन का निखार खुद बे खुद गायब होने लगता है। ऐसे में खोये हुए निखार को वापस लाने के लिए लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं,लेकिन ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज करने से साइड इफेक्ट्स का ज्यादा खतरा बना रहता है। तो आइए जानते हैं स्किन को हेल्दी बनाए रखने के कुछ घरेलू उपाय।

1.मलाई
स्किन को हेल्दी बनने के लिए चेहरे पर मलाई लगाएं और फिर 20 मिनट बाद अच्छे से फेस वाश कर लें। बता दें कि मलाई चेहरे के लिए काफी लाभकारी होती है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा पर जल्द ही निखार आने लगता है।

2.मलाई और शहद
त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच शहद को मिलाकर फेस पैक बना लें। इस फेस पैक को करीब 20 मिनट तक लगा कर रखें और बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

3.मलाई-बेसन
त्वचा में निखार लाने के लिए एक बड़ा चम्मच मलाई का और एक बड़ी चम्मच बेसन को मिला कर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। इसको 15 मिनट तक लगे रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

4.मलाई और नींबू से मसाज करें
स्किन को चमकदार बनायें रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच नींबू रस को मिला लें और इस इस मिश्रण को चेहरे में निखार लाने के लिए रोजाना 4 से 5 मिनट तक आप ऐसा कर सकती हैं। मसाज कर लेने के बाद गीली रुई से चेहरे को साफ कर लें।


Download Android App
Download iOS App



