जम्मू & कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप कल हिमस्खलन के बाद लापता पांच सैनिकों की खोज के लिए अभियान आज दूसरे दिन भी जारी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि कई बचाव दल लापता सैनिकों का पता लगाने के काम में लगे हैं। ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात के मद्देनजर सीमावर्ती गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। गुरेज में कल सेना के एक कुली की पहाड़ से फिसलकर गिर जाने से मौत हो गयी थी।
बांदीपोरा जिला उपायुक्त ने हिमपात और बारिश को देखते हुए गुरेज और तुलईल इलाकों के लोगों से स्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में मौसम में सुधार होने तक जाने से मनाही की है।
उन्होंने आकस्मिकता की स्थिति में किसी घटना को टालने के लिए अतिरिक्त एहतियात बरतना चाहिए। उपायुक्त ने गुरेज के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट को भी आम लोगों की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी एहतियात उपाय किये जाने के लिए कहा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



