जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप, कुछ दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

Summary :

श्रीनगर में भीषण ठंड, 11-12 जनवरी को बर्फबारी का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड और कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी से ठिठुरन भरी ठंड ने जम्मू-कश्मीर को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ठंड की स्थिति बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 8 और 9 जनवरी को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 11-12 जनवरी के बीच अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी का अनुमान है। इस ठंड में भी बर्फ से ढ़की वादियों का लुत्फ उठाने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे है। पर्यटकों के लिए मौसम विभाग ने यातायात परामर्श भी जारी किया है।

शुष्क रहेगा मौसम, बर्फबारी का भी अनुमान

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 7 से 10 जनवरी तक KMR और JMU के मैदानी इलाकों में शीत लहर और हल्का/मध्यम कोहरा छाने की संभावना है और 13 जनवरी और 15 जनवरी को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड पड़ रही है, श्रीनगर में वर्तमान तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पहलगाम में -7.2 सेल्सियस, गुलमर्ग में -4 सेल्सियस, जम्मू में 8.3  सेल्सियस, कटरा में 9.8 सेल्सियस, कुपवाड़ा में -0.4 सेल्सियस और बनिहाल में 4. 6 सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि श्रीनगर शहर में 27 दिसंबर को मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।