जम्मू में कल रैली को संबोधित करेंगे शाह 

Summary :

NULL

नई दिल्ली :  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल जम्मू में एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में उनकी पार्टी ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि शाह पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर शहर के एक दिन के दौरे पर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शाह डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और इसके अलावा दूसरे सांगठनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team