दिल्ली भाजपा नेताओं के प्रति अमित शाह ने नाराजगी जताई 

Summary :

NULL

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली भाजपा के कुछ पार्टी नेताओं के प्रति ‘‘ अप्रसन्नता ’’ जाहिर की है क्योंकि आसन्न आम चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में उनके निर्देशों को उचित तरीके से लागू नहीं किया जा सका है । भाजपा के एक नेता ने बताया कि दिल्ली भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक के दौरान शाह ने कुछ सांसदों , विधायकों और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रभारी का नाम लेकर उनके निर्देशों को उचित तरीके से लागू करने में कोताही के लिए नाराजगी जतायी ।

पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह बैठक 2019 के आम चुनावों का खाका तैयार करने और कैसे पिछले आम चुनाव की सफलता को दोहराया जा सके इसपर केंद्रित थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने सदस्यों को ‘‘ अधूरे ’’ काम को जितनी जल्दी हो सके निपटाने का निर्देश दिया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team