पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में घायल जवान की मौत

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में रविवार को घायल हुए जवान की आज अस्पताल में मौत हो गई।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, “ पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के 20 जनवरी को गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी के दौरान नायक जगदीश घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल वहां से सुरक्षित निकालकर सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।”

हालांकि सभी प्रयासों के बाद भी आज तड़के जवान की मौत हो गई।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team