श्रीनगर : कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह यातायात शुरू हो गया। यह राजमार्ग भारी बारिश तथा भूस्खलन के कारण कल दिन भर बंद रहा था। जम्मू में ठहरे करीब 6,000 तीर्थयात्रियों को आज तड़के नूनवान पहलगाम तथा बालटाल शिविर के लिये रवाना कर दिया गया। इस 434 किमी लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तथा ऐतिहासिक मुगल रोड पर भी यातायात बहाल कर दिया गया है।
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू हो गया। यह राजमार्ग कल भारी बारिश के बाद रामसू, पंथियाल तथा रामबन में भूस्खलन होने के कारण बंद था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अत्याधुनिक मशीनों तथा कर्मचारियों की मदद से राजमार्ग पर पड़े मलबे को साफ कर कर रही है और स्थिति में सुधार होन पर राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया। उधर, 86 किमी लंबी ऐतिहासिक मुगल रोड पर भी यातायात सामान्य है।


Download Android App
Download iOS App



