जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने बुधवार को यहां एक होटल से सेना के एक अधिकारी को एक महिला के साथ हिरासत में ले लिया। दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया और वहां सेना के अधिकारी को उसकी यूनिट को सुपूर्द कर दिया गया।
अधिकारी की पहचान वर्ष 2017 में पथराव की घटना के दौरान बडगाम जिले में एक स्थानीय युवक को अपने वाहन के बोनेट पर बांधने वाले मेजर के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि पूर्वाह्न् 11 बजे होटल ग्रांड से किसी झगड़े के बारे में हमें फोन किया गया।
पुलिस के बयान के अनुसार, ‘एक पुलिस दल को यह मामला सौंपा गया और पता चला कि एक महिला और बडगाम निवासी समीर अहमद नामक एक व्यक्ति किसी व्यक्ति से होटल में मुलाकात करना चाह रहे थे।’
बयान के मुताबिक, ‘लेकिन होटल कर्मियों ने उस व्यक्ति से इनलोगों को मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी। इसबीच पुलिस होटल पहुंचकर तीनों को पुलिस थाने ले आई।’
पुलिस ने कहा, ‘बाद में पता चला कि महिला सेना के अधिकारी से मिलने गई थी। पुलिस ने सेना अधिकारी की पहचान और विवरण ले लिए हैं। अधिकारी के बयान को दर्ज करने के बाद उन्हें उनके यूनिट को सौंप दिया गया। वहीं महिला के बयान को भी दर्ज किया गया है।’
पुलिस महानिरीक्षक एस.पी. पानी ने घटना के संबंध में श्रीनगर(उत्तर) के पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



