कश्मीर में अलगाववादियों की ओर से आहूत विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। अलगाववादियों ने अमेरिकी प्रशासन द्वारा पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतकंवादी घोषित किए जाने के विरोध में शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
अधिकारियों सूत्रों से खबर है कि जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मुख्य इलाके के 5 थाना क्षेत्रों में पाबंदी लगाई गई है। नौहट्टा, एम आर गुंज, रैनावारी, खानयार और सफाकदल पुलिस थाना क्षेत्र के इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन इलाकों में दुकानें, सार्वजनिक परिवहन और अन्य व्यवसाय बंद हैं।

वही अधिकारियों ने कहा कि जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तथा अन्य संवेदनशील जिलों में भारी पुलिस बलों व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की तैनाती की गई है। जिन इलाकों में रोक नहीं लगाई गई है, वहां परिवहन सुचारु ढंग से हो रहे हैं।




Download Android App
Download iOS App





