श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा की यात्रा भारी बारिश के चलते पहलगाम, बालटाल दोनों ही मार्गों पर आज निलंबित किए जाने के कुछ घंटों बाद एक बार फिर बहाल कर दी गई। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने को बताया, “मौसम में सुधार के मद्देनजर दोनों मार्गों पर यात्रा एकबार फिर बहाल कर दी गई है।” अधिकारियों ने आज सुबह भारी बारिश के चलते 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा के लिए आगे बढ़ रही यात्रा निलंबित कर दी थी।
इस बीच जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर कुछ जगहों पर भूस्खलन होने के कारण रास्ता अवरूद्ध होने के चलते जम्मू आधार शिविर से श्रद्धालुओं को घाटी की ओर जाने से रोक दिया गया। अधिकारी ने कहा, ” बालटाल और नुनवान आधार शिविर के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पहले एसएएसबी द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन से संपर्क कर मौजूदा स्थिति का पता लगाने को कहा गया है। ”
कल 6000 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए
अधिकारी ने कहा, “बालटल और नुनवान आधार शिविर के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पहले एसएएसबी द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन से संपर्क कर मौजूदा स्थिति का पता लगाने को कहा गया है।” खराब मौसम के बीच कल 6000 श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए।


Download Android App
Download iOS App



