कश्मीर घाटी के पुलवामा में हड़ताल के कारण जनजीवन प्रभावित

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के पुलवामा जिले में हड़ताल के कारण आज लगातार चौथे दिन भी जनजीवन प्रभावित है। जम्मू & कश्मीर के मुख्य शहर पुलवामा, तराल और अवंतीपोरा समेत जिले के अन्य भागों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद हैं।

दूसरी ओर बंद के कारण तीन दिनों तक प्रभावित रहने के बाद पंपोर में जन जीवन सामान्य होने लगा है। हालांकि किसी संस्थान ने हड़ताल का आह्वान नहीं किया है।

रिपोर्ट के अनुसार अवंतीपोरा, तराल के अलावा जिले के अन्य भागों में दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं तथा सड़कों पर वाहनों का आवागमन ठप है। हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों तथा बैंकों में काम काज प्रभावित है।

पुलवामा से होकर गुजरने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य है। अवंतीपोरा तथा पंपोर में किसी भी घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team