जम्मू & कश्मीर में आज संदिग्ध आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रफीक अहमद भट रूर्फ दद्दा एक पूर्व आतंकवादी था। दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर त्राल बाला में आतंकवादियों ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।
उन्होंने कहा कि भट को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे यहां के अस्पताल ले जाने के लिये रेफर कर दिया। हालांकि श्रीनगर ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



