हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए श्रीनगर के कुछ इलाकों में लगाया प्रतिबंध

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के कुछ इलाकों में प्रशासन ने शुक्रवार की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन प्रतिबंध लगा दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया, श्रीनगर शहर के मैसुमा, महाराजगंज, नौहट्टा, करालखुद, खांन्यार, सफाकदल और रैनवाड़ी पुलिस स्टेशन के क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन प्रतिबंध लगाया गया।

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और मोहम्मद यासीन मालिक ने चोटी काटने की घटनाओं सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर लोगों से शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी।

Desk Team