जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया सरपंच शब्बीर अहमद मीर पर कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने उनके घर पर गोलियां चलायी।
इलाके की घेराबंदी शुरू
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है।
आपको बता दे कि पिछले दस दिन में यह तीसरे पंचायत सदस्य की हत्या है। गत दो मार्च को कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने पंच मोहम्मद याकूब डार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक हफ्ते बाद नौ मार्च को श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह में सरपंच समीर अहमद भट की हत्या कर दी गयी।


Download Android App
Download iOS App



