सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले के अपतटीय क्षेत्र में भारत पाकिस्तान सीमा पर खाड़ी इलाके से एक नौका बरामद की है जिसे पाकिस्तानी मछुआरे छोड़ गए थे। बीएसएफ द्वारा जारी समाचार पत्र के मुताबिक, बीएसएफ के एक गश्ती पोत ने सर क्रीक इलाके में भारतीय जल क्षेत्र में अवैध तरीके से घुसे पाकिस्तानी मछुआरों को देखा तो वे अपनी नाव छोड़कर दलदली क्षेत्र और अशांत समुद्री स्थिति का फायदा उठाकर पाकिस्तानी सीमा में भाग गए।
नाव में सवार था खाने का सामान
जारी समाचार पत्र के मुताबिक बताया गया है कि नौका में मछली पकड़ने का जाल, खाने का सामान, मछली पकड़ने के उपकरण और पीने का पानी था। नाव को जब्त कर लिया गया है।उसमें बताया गया है कि नौका को जब्त करने के बाद बीएसएफ ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसे कुछ भी संदेहात्मक नहीं मिला। बीएसएफ अक्सर खाड़ी क्षेत्र में पाकिस्तानी मछुआरों और उनकी नौकाओं को पकड़ती है।
सुरक्षा कारणों से भारतीय मछुआरों को खाड़ी में जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन अच्छी तादाद में मछली पकड़ने की तलाश में कई बार पाकिस्तानी मछुआरे इस क्षेत्र में घुस आते हैं।


Download Android App
Download iOS App



