अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से तिलमिलाए आतंकी सेब व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे है। बुधवार को शोपियां में आतंकियों ने एक सेब व्यपारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलवामा में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी।
आतंकियों ने शोपियां जिले के ट्रेंज गांव के पास दो सेब व्यापारियों को निशाना बनाया। ये व्यापारी पंजाब के थे। इस आतंकी हमले में एक व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मारे गए व्यापारी की पहचान चरणजीत के रूप में हुई है। घायल व्यापारी का नाम संजीव है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी साफिया को कोर्ट ने जमानत पर दी रिहाई
इसके अलावा बुधवार को ही आतंकियों ने पुलवामा में भी एक मजदूर को गोली मारी। उधर, बुधवार को शोपियां के पड़ोसी जिले अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर में यह सेब के फलों का सीजन है। ऐसे में आतंकी सेब के बागान में काम करने वालों को निशाना बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”शोपियां में आतंकवादियों द्वारा मारे गए चरणजीत सिंह के शव को उनके पैतृक गांव फाजिल्का लाने के लिए मेरी सरकार जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के संपर्क में है। पाकिस्तानी आतंकवादियों को नृशंस हमलों को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. भारत सरकार कड़ी कार्रवाई करे।”


Download Android App
Download iOS App



