Amarnath Yatra के लिए पहला जत्था रवाना, हर-हर महादेव के गूंजे नारे

Summary :

Amarnath Yatra के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और हर-हर महादेव नारों की गूंज के साथ आज भक्तों का पहला जत्था रवाना हो गया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में यात्री निवास बेस कैंप में पूजा-अर्चना की और अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान Amarnath Yatra के लिए कड़ी सुरक्षा और भक्तों के लिए बेहतर सुविधा की गई है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के पर बात…

Amarnath Yatra के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और हर-हर महादेव नारों की गूंज के साथ आज भक्तों का पहला जत्था रवाना हो गया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में यात्री निवास बेस कैंप में पूजा-अर्चना की और अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान

Amarnath Yatra के लिए कड़ी सुरक्षा और भक्तों के लिए बेहतर सुविधा की गई है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के पर बात करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अपनी जिम्मेदारीयों का अच्छे से पालन किया है। 2022 से अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार किया गया है। बता दें कि अमरनाथ गुफा तक जाने वाले दोनों मार्ग पहले छह फीट चौड़े हुआ करते थे अब यह 12 फीट चौड़े हैं, साथ ही मार्ग पर पहले अंधेरा रहता था, अब ग्रिड कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है।

3.5 लाख भक्तों ने कराया पंजीकरण

Amarnath Yatra के लिए तैयारियां पूरी कर दी गई है। बता दें कि अभी तक 3.5 लाख भक्तों ने पंजीकरण करा दिया है। पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन  की सुविधा दी गई है, पंजीकरण कराने के लिए 3 नए सेंटर खोले गए है जहां प्रत्येक दिन सिर्फ 2 हजार भक्त ही पंजीकरण करा सकते है।

50 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Amarnath Yatra के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। बता दें कि लगभग 50 हजार से ज्यादा जवान को तैनात किया गया है, काफिले को सुरक्षित रखने के लिए जैमर का प्रयोग किया गय है। CRPF, Dog Squad, भारतीय सेना और  जम्मू-कश्मीर पुलिस को भक्तों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

Also Read: 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।