60 दिनों के सीजफायर पर Israel और Gaza की सहमति, राष्ट्रपति ट्रंप ने की घोषणा

Summary :

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सीजफायर, ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और सीजफायर की घोषणा की है। बता दें कि Israel और Gaza के बीच चले लंबी जंग के बाद अब दोनों देशों ने 60 दिनों के सीजफायर पर सहमति जताई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इजरायल ने गाजा में 60 दिनों के युद्धविराम को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक शर्तों पर सहमति व्यक्त की है। साथ ही हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि हमास ने युद्ध विराम समझौते को अस्वीकार किया है लेकिन इससे…

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सीजफायर, ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और सीजफायर की घोषणा की है। बता दें कि Israel और Gaza के बीच चले लंबी जंग के बाद अब दोनों देशों ने 60 दिनों के सीजफायर पर सहमति जताई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इजरायल ने गाजा में 60 दिनों के युद्धविराम को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक शर्तों पर सहमति व्यक्त की है। साथ ही हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि हमास ने युद्ध विराम समझौते को अस्वीकार किया है लेकिन इससे स्थिति बेहतर नहीं होगी और खराब ही होगी।

राष्ट्रपति ट्रंप का बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि कतर और मिस्र के लोगो ने शांति लाने में बहुत मेहनत की है। वह इस अंतिम प्रस्ताव को पेश करेंगे। साथ ही हमासे को चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य पूर्व की भलाई के लिए हमास इस समझौते को स्वीकार करेगा, क्योंकि इससे स्थिति बेहतर नहीं होगी यह केवल बदतर ही होगी।

गाजा में भारी नुकसान

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, चल रहे युद्ध में अब तक कम से कम 56,500 लोगों की जान जा चुकी है और 133,419 लोग घायल हुए हैं। इसकी तुलना में, 7 अक्टूबर के हमलों के दौरान इज़रायल में लगभग 1,139 लोग मारे गए थे, जिसके दौरान 200 से अधिक लोगों को बंदी बना लिया गया था।

इजरायल का हवाई हमला

इजरायल के लड़ाकू विमान और सेना गाजा में कहर बनकर टूटी है। पिछले 24 घंटो में इजरायल की सेना की ओर से भारी गोलीबारी और हवाई हमला किया गया। इस हमले में लगभग 100 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 400 लोग घायल हो गए है।

Also Read: एक बार फिर आपस में भिड़ेंगे Israel-Iran! सामने आई ये बड़ी वजह

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।