एक बार फिर आपस में भिड़ेंगे Israel-Iran! सामने आई ये बड़ी वजह

Summary :

Israel-Iran: ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों तक भीषण युद्ध चला, जिसे अमेरिका और कतर की मध्यस्थता में सीजफायर की तहत रुकवाया गया था. लेकिन संघर्ष खत्म होने के बाद भी दोनों देशों के बीच तनातनी बनी हुई है. हालात ऐसे हैं कि कभी भी जंग फिर से शुरू हो सकती है. दोनों ही देशों की ओर से लगातार ऐसे बयान आ रहे हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि वे फिर से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में दोनों देशों ने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं जिससे संकेत मिल…

Israel-Iran: ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों तक भीषण युद्ध चला, जिसे अमेरिका और कतर की मध्यस्थता में सीजफायर की तहत रुकवाया गया था. लेकिन संघर्ष खत्म होने के बाद भी दोनों देशों के बीच तनातनी बनी हुई है. हालात ऐसे हैं कि कभी भी जंग फिर से शुरू हो सकती है. दोनों ही देशों की ओर से लगातार ऐसे बयान आ रहे हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि वे फिर से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में दोनों देशों ने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इस्लामी महीने मोहर्रम के बाद एक बार फिर संघर्ष शुरू हो सकता है. ईरान की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि “संघर्ष की समाप्ति” कभी भी उनका उद्देश्य नहीं रहा है. यह साफ संकेत है कि ईरान अभी भी युद्ध की स्थिति के लिए तैयार है.

इजराइल- अमेरिका की बड़ी डील

वहीं दूसरी ओर, अमेरिका ने इजराइल को बम गाइडेंस किट और अन्य सैन्य उपकरणों की 510 मिलियन डॉलर (लगभग 42 अरब रुपये) की डील को मंजूरी दी है. अमेरिका का कहना है कि यह डील इजराइल की सुरक्षा को मजबूत करेगी और भविष्य में किसी भी खतरे से निपटने में उसकी मदद करेगी.

DSCA का बयान

अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने अपने बयान में कहा कि इजराइल की सीमाओं और नागरिक इलाकों की रक्षा के लिए यह डील जरूरी है. अमेरिका इजराइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उसे आत्मरक्षा की मजबूत क्षमता देने में मदद करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है.

हम पहले से ज्यादा तैयार: ईरान

ईरानी सेना के प्रवक्ता अबुलफजल शेखरची ने साफ तौर पर कहा है कि अगर इजराइल फिर से हमला करता है तो ईरान पूरी ताकत से जवाब देगा. उन्होंने इजराइल को ‘जायोनी शासन’ कहते हुए कहा कि यह शासन किसी भी तरह से भरोसे के लायक नहीं है, न ईरान के लिए और न ही दुनिया के लिए.

प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी सेना इस समय पहले से ज्यादा तैयार है और अगर इजराइल ने हमला किया तो उसे करारा जवाब मिलेगा. ईरान की सेना की तैयारी इस बार कहीं ज्यादा घातक और मजबूत है. उन्होंने कहा कि अगर दुबारा युद्ध हुआ तो इजराइल को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें-एलन मस्क की ट्रंप को खुली चेतावनी, बोले – बिल पास हुआ तो अगले दिन बनाउंगा नई पार्टी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।