जम्मू में जारी है गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 44.5 डिग्री सेल्सियस

Summary :

जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में गर्मी का कहर जारी है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में गर्मी का कहर जारी है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
राज्य सरकार ने गर्मी को देखते हुए जम्मू क्षेत्र में संचालित होने वाले सभी सरकारी तथा निजी विद्यालयों में एक जून से 16 जुलाई तक गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी है। 
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अपराह्न अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.3 दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 
मौसम विभाग निदेशक सोनम लोनम ने बताया कि जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा चलने के आसार हैं। 
उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के हिसाब से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।’’
 उन्होंने बताया कि यहां शनिवार शाम अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है और अगले 48 घंटे तक इस स्तर पर बरकरार रह सकता है। उन्होंने बताया कि तीन से पांच जून के बीच गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

Shera Rajput