जम्मू में विकास परियोनाओं पर हो रही देरी चिंता का विषय : भाजपा 

Summary :

NULL

जम्मू : जम्मू-कश्मीर की गठबंधन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने शहर में चल रहे विकास परियोजनाओं में हो रही ‘‘देरी’’ पर चिंता जाहिर करते हुए संबंधित मंत्री से इसे शीघ्र पूरा करने की अपील की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंदर गुप्ता ने कहा कि 2008-09 में शुरू हुई कृत्रिम झील परियोजना, पगडंडी बनाने और तवी नदी के किनारे रास्ते और पार्क बनाने की परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है ताकि यहां पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

प्रवक्ता ने बाहू फोर्ट केबल कार परियोजना को भी जल्दी पूरा करने की जरूरत पर बल दिया। इसकी योजना 2002 में ही बनी थी। भाजपा नेता ने पत्नीटाप रोपवे परियोजना में हो रही देरी पर भी चिंता जतायी। गुप्ता ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि जम्मू क्षेत्र के लिए जिन परियोजनाओं की योजना बनायी जाती है अथवा कार्य शुरू होता है वह पूरा नही हो पाता है। उनमें से कुछ तो ठंडे बस्ते में डाल दिए जाते हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team