पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारत दे रहा है मुंहतोड जवाब : राजनाथ 

Summary :

NULL

बरेली (उत्तर प्रदेश) : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारत लगातार मुंहतोड जवाब दे रहा है। राजनाथ सिंह यहां रूहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारत लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं हो सकती।’ कश्मीर में पत्थरबाजों के खिलाफ मामले वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में उन पत्थरबाजों के खिलाफ मामले वापस लिए गए हैं, जो पहली बार पकड़े गए थे।

गृहमंत्री ने कहा, ‘सरकार की मंशा किसी को जेल में रखकर अपराधी बनाने की नहीं है। उनमें से कई सही रास्ते पर भी आए हैं।’ उन्होंने कहा कि ये भी सरकार की रणनीति है। लेकिन अगर कोई गलत हरकत करेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी। पीएनबी घोटाले के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पाई पाई वसूल होगी और दोषी पकडे़ जायेंगे।’

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team