भाजपा नेता तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने कांग्रेस पर ‘भारत-विरोधी शक्तियों’ के मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मांग की कि अल्पसंख्यकों को उकसाने वालों की पहचान करके उन्हें जेल में डाल दिया जाना चाहिये।
गुप्ता ने दावा किया कि विपक्षी दल कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर देश का गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘ऐसी ताकतें जो भारत के अल्पसंख्यक समुदाय को भड़काने का काम कर रही हैं, उनकी पहचान करके उन्हें सलाखों के पीछे डाल देना चाहिये। इस तरह के लोगों, राजनीतिक दलों और संघों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिये।’
भाजपा नेता ने कहा, ‘कांग्रेस के पास राष्ट्रीय अखंडता और सुरक्षा के संबंध में कोई विचार नहीं है और संसद में पेश किये जाने वाले प्रत्येक विधेयक का विरोध करना उसकी की आदत है। ऐसा लगता है कि वे कश्मीर और पाकिस्तान के अलगाववादी गुटों के एजेंडे को स्वीकार कर आगे बढ़ने की जुगत में हैं।’


Download Android App
Download iOS App



