दक्षिण कश्मीर में आज दोपहर बाद आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान, एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार ,आतंकवादियों ने अनंतनाग के खनबल इलाके में एक हथगोला फेंका जिसकी चपेट में आने से तीन सीआरपीएफ के जवान, एक पुलिसकर्मी तथा एक नागरिक घायल हो गया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की नाकेबंदी कर ग्रेनेड से हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



