गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बॉर्डर और राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी तरह के हमले को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट है। बॉर्डर पर ड्रोन से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा को लेकर स्पेशन स्क्वाड की तैनाती की गई है। स्पेशल स्क्वाड के जवान शहर से लेकर सरहद तक निगरानी कर रहे हैं। जम्मू शहर की तरफ आने वाले सभी रास्तों को सुरक्षाबलों ने सील कर दिया है।
#WATCH कुलगाम: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है। चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। pic.twitter.com/KntUHo7fuK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2025
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा संबंधित जानकारी देते हुए SSP कुलबीर सिंह ने कहा, “सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हम राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच कर रहे हैं। भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा, हमने रेलवे के लिए भी अतिरिक्त बल तैनात किए हैं… सभी सुरक्षा बल 26-27 तारीख तक हाई अलर्ट पर हैं, सभी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
#WATCH रामबन, जम्मू-कश्मीर: रामबन SSP कुलबीर सिंह ने कहा, “सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हम राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच कर रहे हैं। भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा, हमने रेलवे… https://t.co/w6kvgXzpRw pic.twitter.com/ffcL33AzV2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2025
वाहनों की चेकिंग
पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम समेत पैदल निगरानी और गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। हाल के दिनों में जम्मू में बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बीच जम्मू पुलिस ने सरप्राइज नाके लगाने भी शुरू कर दिए हैं। इन सरप्राइज़ नाकों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल की गई हैं क्योंकि सुरक्षा बलों को यह जानकारी भी मिली है कि आतंकी महिलाओं का इस्तेमाल कर घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
#WATCH रामबन, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ा दी है। चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। pic.twitter.com/P6aXCRlhTV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2025


Download Android App
Download iOS App



