Top Trekking places in Jammu & Kashmir: कश्मीर घाटी के यह सुंदर ट्रेक, जानें पूरी जानकारी

Summary :

Top Trekking places in Jammu & Kashmir: Jammu-Kashmir को धरती का स्वर्ग माना जाता है। इस घाटी में प्राकृतिक सुंदरता, खुबसूरत ऊंचे पहाड़ हर किसी का मन मोह लेते है। घाटी में घुमने के लिए कई ऐसी जगह है जहां लोग हर महीने घूमने के लिए आते है। सर्दियों में यह जगह और भी खास हो जाती है, जब चारों तरफ बर्फ की चादर बिछ जाती है और पहाड़, झीलें, घाटियां मन मोह लेने वाले दृश्य बन जाते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। आईए विस्तार से जानते है कश्मीर घाटी के यह…

Top Trekking places in Jammu & Kashmir: Jammu-Kashmir को धरती का स्वर्ग माना जाता है। इस घाटी में प्राकृतिक सुंदरता, खुबसूरत ऊंचे पहाड़ हर किसी का मन मोह लेते है। घाटी में घुमने के लिए कई ऐसी जगह है जहां लोग हर महीने घूमने के लिए आते है। सर्दियों में यह जगह और भी खास हो जाती है, जब चारों तरफ बर्फ की चादर बिछ जाती है और पहाड़, झीलें, घाटियां मन मोह लेने वाले दृश्य बन जाते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। आईए विस्तार से जानते है कश्मीर घाटी के यह सुंदर ट्रेक के बारे में।

Top Trekking places in Jammu & Kashmir

खिलनमर्ग ट्रेक  (Khilanmarg Trek)

Top Trekking places in Jammu & Kashmir
Khilanmarg Trek

कश्मीर घाटी में कई ऐसे ट्रेक है जहां हजारों-लाखों की संख्या में लोग ट्रेक करने और घूमने के लिए आते है। इन्हीं सुंदर छोटे ट्रेक में से एक खिलनमर्ग ट्रेक है। बता दें कि खिलनमर्ग ट्रेक जंगल और सुंदर घास के मैदानों के बीच लगभग 9843 फीट उंचाई पर स्थित है। गुलमर्ग से 5 किलोमीटर दूर यह ट्रेक सिर्फ एक दिन में ही पूरा हो सकता है, इस दौरान अल्पाथर झील, सुंदर हरे घास की घाटियां, पहाड़ों से बहते झरने घूमने आए लोगों का मन मोह लेते है। इस ट्रेक पर प्राकृतिक नजारों के साथ ही कई गतिविधियां भी होती है। यहां घुड़सवारी, सफारी, राइड, रॉक क्लाइम्बिंग इस ट्रेक का मजा दोगुना करता है।

सनासर ट्रेक (Sanasar Trek)

Top Trekking places in Jammu & Kashmir
Sanasar Trek

जम्मू से 133 किलोमीटर दूर और पटनीटॉप के पास आकर्षण का एक और मुख्य केंद्र सनासर ट्रेक पर भी पैराग्लाइडिंग और कई गतिविधियों के लिए यहां भी हजारों की संख्या में लोग घूमने आते है। बता दें कि इस ट्रेक पर सर्दियों में बर्फ से लदी पहाड़ी, सुंदर हरे घास के मैदान और प्राकृतिक झील सभी का मन मोह लेते है। यहा प्राकृतिक नजारों के साथ ही 400 साल पुराना शंखपाल मंदिर भी स्थित है साथ ही इस मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर दूर सुरनी कुंड औऱ तालाब भी है। इस ट्रेक की लंबाई 6.5 किलोमीटर लंबी है।

पटनीटॉप ट्रेक (Patnitop Trek)

Top Trekking places in Jammu & Kashmir
Patnitop Trek

जम्मू के उधमपुर में स्थित पटनीटॉप ट्रेक लगभग 2,024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिलस्टेशन के नाम से मशहूर यहां प्राकृतिक घास के मैदान, पहाड़ सभी का मन मोह लेते है। साथ ही 270 सीढ़ियां से बना बिल्लू की पावरी भी यहां मौजूद है। यह एक दिन का ट्रेक लगभग 11 किलोमीटर लंबा है।

सोनमर्ग ट्रेक (Sonamarg Trek)

Top Trekking places in Jammu & Kashmir
Sonamarg Trek

कश्मीर घाटी का सबसे लोकप्रिय और लंबा ट्रेक सोनमर्ग ट्रेक है। यह लगभग 13,000 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित ट्रेक करने वालों की पहली पसंद है। यहां चारो तरफ बर्फ से लदे पहाडों और नीले पानी की नदी सभी का मन मोह लेती है। बता दें कि इस ट्रेक में विशनसर घाटी, नारानाग, नीला कृष्णसर झील, विशनसर झील और निचनई दर्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक (Kashmir Great Lakes Trek)

Top Trekking places in Jammu & Kashmir
Kashmir Great Lakes Trek

केजीएल ट्रेक के नाम से मशहूर यह ट्रेक ऊंचे पहाडों, नदियों और हरे घास के मैदानों के बीच से गुजरने वाला ट्रेक सबसे कठीन ट्रेक है। बता दें कि ट्रेक करने के दौरान डल झील, गडसरलेक, यमसर झील, सत्सर झीलें, विशनसर झील, गंगाबल और नुंदकोल झील का सुंदर आनंद और दृश्य देखने को मिलता है। सातों नदियों से घिरा यह ट्रेक को सात झीलों का ट्रेक भी कहा जाता है।

दूधपथरी ट्रेक (Doodhpathri Trek)

Top Trekking places in Jammu & Kashmir
Doodhpathri Trek

कश्मीर घाटी का सबसे छोटा और सुंदर ट्रेक दूधपथरी ट्रेक है। इस ट्रेक में सुंदर प्राकृतिक अनुभव होता है। साथ ही माना जाता है कि यहां पुराना बौद्ध का घर भी स्थित है। यह लगभग 13,060 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और बड़े घास के सुंदर मैदान, पहाड़ शांती का अनुभव कराते है। पहले यहां भारतीय सेना द्वारा फायरिंग का अभ्यास भी किया जाता था।

ALSO READ: Top Places to Visit in Jammu-Kashmir, एक बार जरूर घूमें यहां

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।