जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में दो प्रवासी मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ”अगलार जैनापुरा में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसके चलते दो गैर-स्थानीय निवासी मामूली रूप से घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। ”
उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



