जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हबक में एक सीआरपीएफ दस्ते पर बुधवार को किए गए ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल हो गए। ग्रेनेड लक्ष्य पर गिरने से पहले ही फट गया, जिससे नागरिक घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि कश्मीर विश्वविद्यालय के अंदर से ग्रेनेड फेंका गया था। पुलिस दल मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



