वैष्णो देवी मंदिर में नियुक्तियों पर विवाद: आस्था नहीं, LG की नज़दीकी बन रही आधार? ‘जूते’ कांड पर भी सन्नाटा; डिप्टी CM बोलें AI का जमाना

Vaishno Devi Appointment Scam

Vaishno Devi Appointment Scam: कटरा स्थित वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO सचिन कुमार वैश्य के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। एक स्मृति-चिह्न (souvenir) की दुकान के उद्घाटन के दौरान जूते-चप्पल उतारने को लेकर उनकी नाराज़गी सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं, दोनों की भावनाएं आहत हुईं।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला और भी बढ़ गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बार-बार कह रहा है कि जो कुछ भी उद्घाटन के दौरान हुआ, उसके लिए ऐसा लग रहा था कि श्राइन बोर्ड की तरफ से या बोर्ड के CEO सचिन कुमार की तरफ से माफ़ी मांगी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ऐसे में चलिए जानते है क्या है पूरा मामला, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

Vaishno Devi Appointment Scam: क्या है पूरा मामला?

Vaishno Devi Appointment Scam
Vaishno Devi Appointment Scam (Source: Social Media)

बता दें कि यह पूरा मामला श्राइन बोर्ड के ही सौवेनियर शॉप के उद्घाटन से जुड़ा है. श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO सचिन कुमार वैश्‍य को उद्घाटन के लिए चीफ गेस्‍ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था. उद्घाटन से पहले दुकान पर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा गया था।

जैसे ही पूजा के दौरान पंडित ने सीईओ से जूते उतारने के लिए बोले, तो CEO साहब अचानक नाराज़ हो गए। गुस्से में उन्होंने ऐसा कुछ कहा, जिससे वहां मौजूद लोग आश्चर्य करने लगे। CEO की इन टिप्पणियों के बाद, उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। इसी बीच, एक युवक ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने CEO से बहुत कुछ कहा है। तो, पूरा वीडियो देखें। video credit: @voice_jammu

युवक ने वीडियो जारी कर CEO से पूछे कई सवाल

वायरल हो रहे वीडियो में युवक कह रहा है कि CEO साहब को अपनी गलती माननी चाहीए और वीडियो जारी कर लोगों से अपनी टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। लेकिन CEO साहब ने ऐसा कुछ करना जरूरी नहीं समझें। युवक ने यह भी कहा कि साहब को यह बताना चाहिए कि,’मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी, मैं जल्दी में था, मुझे मीटिंग में जाना था, ऐसी बहुत ही चीजें हो सकती थी, जिसको वो बता सकते थे। लेकिन उन्होंने जरुरी नहीं समझा, उनकी तरफ से कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ. लेकिन इससे कोई हैरानगी नहीं हुई।

Vaishno Devi Appointment Scam: युवक ने सीईओ से पूछे कई सवाल

Vaishno Devi Appointment Scam (1)
Vaishno Devi Appointment Scam (Source: Social Media)

युवक आगे बताता है कि, ‘हमने आगे भी पिछले दिनों में देखा है कि जो वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO रहे है, जिनकी मौजूदगी में, मौसम बेहद खराब था, रेड अलर्ट जारी था, सब चीजें हाई अलर्ट पर था, उसके बावजूद भी यात्रा चल रही थी, हादसे हुए कई लोग इसकी चपेट में आए। मारे गए, उसके बाद भी लगता था कि कोई कार्रवाई करेगा श्राइन बोर्ड या कोई एडमिनिस्ट्रेशन कार्रवाई करेगी।

लेकिन उन लोगों को भी प्रमोट किया गया , उन्हें ही परमोशन दिया गया। युवक ने आगे कहा कि इस तरह का इतिहास श्राइन बोर्ड का रहा है तो हम क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो स्टेटमेंट सामने आया था, वो आस्था को ठेस पहुंचा रहा था. उसके ऊपर श्राइन बोर्ड के CEO ने कुछ नहीं कहा।

मामले पर डिप्टी सीएम का अजीबोगरीब बयान

लेकिन इस विवाद के ऊपर डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि आज कल AI का जमाना है, वह एक अधिकारी है, आईएएस अधिकारी है. मुझे नहीं लगता कि वो जानबूझकर ऐसा कुछ किए होंगे। उन्होंने आगे कहा जो वीडियो सामने आया है, उसे मैं सही नहीं मनाता क्योंकि जमाना ही AI का है तो कुछ भी हो सकता है।

Also Read: Breaking: ड्राइवर पकड़ा गया, दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसाई थी कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।