Delicious Bread Pizza Recipe: जब भी आप किसी पार्टी का हिस्सा बनते हैं, तो आप सबसे पहले पिज्जा ही आर्डर करते हैं। क्योंकि पिज़्ज़ा एक ऐसी डिश है, जो हर किसी को आसानी से पसंद आ जाती है और इसका टेस्ट इतना अच्छा होता है कि हर कोई इसे खाना पसंद करता है। लेकिन जब पार्टी आपके घर पर होती है, तो आपके दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हर किसी को आसानी से पसंद आ जाए,
तो आज हम आपको ब्रेड पिज़्जा रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा खर्चा करना की जरूरत भी नहीं है। ये घर पर बना ब्रेड पिज्जा हर किसी को बेहद पसंद आएगा। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।
Delicious Bread Pizza Ingredients: ब्रेड पिज्जा बनाने की आसान सामग्री

- 4 ब्रेड स्लाइस
- 1/2 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 1/2 कप स्वीट कॉर्न
- बटर या घी
- टोमेटो कैचअप
- 100 ग्राम चीज़
- चीज़ स्लाइस,नमक
- काली मिर्च पाउडर, ओरेगानो
- चिली फ्लेक्स
Delicious Bread Pizza Recipe: ब्रेड पिज्जा बनाने की आसान विधि
- ब्रेड पिज़्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म कर लें।
- फिर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और बारीक कटा प्याज, नमक डालकर हल्का उबाल लें।
- इसे उबालने के लिए आप ब्लैक ऑलिव का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अब सभी सब्जियों को पानी से निकाल लें और फिर उसी में कॉर्न उबाल लें।
- अब एक और पैन ले और उसमें घी या बटर डालें।
- इसके बाद सभी उबाली हुई सब्जियों को हल्का फ्राई कर लें।
- इसके बाद इसमें टोमेटो कैचअप, काली मिर्च, ओरेगानो और नमक डाल लें।
- आप सब्जियों के मिश्रण में दूध में भीगी हुई सूजी भी मिला सकते हैं।
- अब एक ब्रेड स्लाइस ले और उसके ऊपर टोमेटो कैचअप लगाएं।
- इसके बाद सब्जियों के मिश्रण को ब्रेड पर रखें और ऊपर से चीज ग्रेट डाल दें।
- अगर आप इसे ज्यादा चीजी बनाना चाहते हैं, तो इस पर चीज स्लाइस भी रख सकते हैं।
- अब एक तवा लेकर इस पर बटर लगा दें।
- फिर इस पर ब्रेड स्लाइस रखकर धीमी आंच पर सेकें।
- थोड़ी देर बाद डक्कन हटा कर चेक कर लें।
- जब ये हल्का भूरा हो जाए तो समझ लें कि आपका ब्रेड पिज्जा बनकर तैयार है।
Also Read: गर्मियों की थाली में बढ़ाएं स्वाद का तड़का, इस आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार करें प्याज का रायता



Download Android App
Download iOS App




