बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 139वें कैंटन मेले के संबंध में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें घोषणा की गई कि 139वां कैंटन मेला 15 अप्रैल से 5 मई तक चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल प्रदर्शनी क्षेत्र, बूथों की संख्या और भाग लेने वाली कंपनियों की संख्या पिछले कैंटन मेलों से अधिक होगी।
जानकारी के अनुसार, 139वां कैंटन मेला कुल 15.5 लाख वर्ग मीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 75,700 बूथ और 32,000 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। इनमें से लगभग 3,900 कंपनियां पहली बार प्रदर्शनी में शामिल हो रही हैं। तैयारी सुचारू ढंग से चल रही है और लगभग पूरी हो चुकी है।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार विभाग के निदेशक वांग जीहुआ ने बताया कि इस वर्ष के कैंटन मेले में प्रदर्शनी क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है, जिसमें पहली बार नौ नए क्षेत्र जोड़े गए हैं, जिनमें स्मार्ट वियरेबल, डिस्प्ले तकनीक, उपभोक्ता ड्रोन, एकीकृत आवास और आंगन सुविधाएं शामिल हैं। विशेषीकृत, परिष्कृत, नवोन्मेषी और एकल-उत्पाद चैंपियन जैसे खिताबों वाली उच्च-गुणवत्ता वाली कंपनियों की संख्या 11,000 से अधिक हो गई है, जो 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है और पिछले स्तरों को पार कर गई है। इनमें से 61 प्रतिशत कंपनियों ने अपने उत्पादन या सेवाओं में औद्योगिक इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5जी और हरित एवं कम कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीकों जैसी नई तकनीकों और मॉडलों को लागू किया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



