जम्मू-कश्मीर: श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन

Summary :

अंजी खाद ब्रिज और चेनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत ट्रेन

भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया। यह ट्रेन अंजी खाद ब्रिज से होकर गुजरेगी जो भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज है और चेनाब ब्रिज जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। इस ट्रेन को कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।

वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन से खुशी

भारतीय रेलवे जम्मू-कश्मीर में रेलवे कनेक्टिविटी पर ध्यान दे रहे है। जिससे कश्मीर घाटी के लोगों को सुविधा मिल सके। वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन से लोगों में खुशी है। जल्द ही श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हरी झंडी दिखाई गई थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने के लिए लगभग 31.84 लाख बुकिंग हुई थी। इस अवधि के दौरान वंदे भारत ट्रेनों की कुल अधिभोग दर 96.62 प्रतिशत रही है। ये ट्रेनें शीर्ष स्तरीय सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं, जैसे कवच तकनीक, दिव्यांगजनों के लिए सुलभ शौचालय नमो भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेन।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।