J&K के किश्तवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 लापता

Summary :

J&K में गहरी खाई में गिरा वाहन,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मस्सू पैडर में सड़क दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई औऱ चालक समेत दो अन्य लोग लापता बताए जा रहे है। मस्सू पैडर में वाहन गहरी खाई में गिर गया था। जिसमें 6 लोग सवार थे, इन 6 लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लोग लापता है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह किश्तवाड़ के जिला आयुक्त राजेश कुमार शवन के संपर्क में हैं और दुर्घटना के बारे में अपडेट प्राप्त कर रहे हैं।

केंद्र मंत्री ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री ने शोक पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होनें कहा कि अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। चालक समेत दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

कैसे हुआ हादसा

हादसे के समय आसपास के लोगो ने ही पुलिस को सड़क दर्घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा कि कार सवार लोग पद्दार से मासु गांव की तरफ जा रहे थे। तभी वाहन चालक ने तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे कार गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इससे पहले सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा था
शनिवार को बांदीपुरा जिले में एक सेना वाहन एसके पायीन क्षेत्र में वुलर व्यूपॉइंट के पास एक गहरी खाई में गिर जाने से हादसा हुआ। बांदीपुरा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक मसरत इकबाल वानी ने बताया कि इस दुर्घटना में दो सैनिकों शहीद हो गये और तीन अन्य घायल हो गए हैं। तीनों को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। घायलों में से एक की हालत स्थिर बताई गई है, जबकि दो अन्य अभी भी आपातकालीन स्थिति में हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।