जम्मू & कश्मीर के सरकारी महिला कॉलेज की छात्राओं ने आज यहां कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप था कि अनुशासन के नाम पर प्रबंधन उन्हें अनावश्यक निर्देश देता रहता है। उन्होंने प्रिंसिपल को तत्काल हटाये जाने की भी मांग की।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर के परेड इलाके में अपने संस्थान के बाहर ये छात्रायें प्रधानाचार्य और दूसरे शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। इन लोगों ने सुबह करीब नौ बजे एक घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम रखा।
उन्होंने कहा कि छात्रायें स्कूल प्रबंधन द्वारा ड्रेस कोड लागू किये जाने से नाराज थी। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य और शिक्षक किसी न किसी बहाने उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं। छात्राओं को दो पोनीटेल्स बनाने जैसे निर्देशों का पालन नहीं करने पर कक्षा के बाहर बिठा दिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



