वेजीटेबल उपमा
भुनी हुई सूजी को सब्ज़ियों, करी पत्तों और मसालों के साथ पकाकर झटपट और पौष्टिक डिश बनाइए। सुबह के लिए ये एक हेल्दी ब्रेकफास्ट होगा
बेसन चीला
बेसन, मसाले, पानी और कद्दूकस की हुई सब्ज़ियों को मिलाकर घोल बना लें। तवे पर घोल डालकर गोल फैलाएं। तेल डालकर दोनों तरफ से पकाएं
पनीर भुर्जी
पनीर को प्याज़, टमाटर, मिर्च और मसालों के साथ मिलाकर प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बनाएं। इसे पराठों के साथ गरमागरम परोसें
मसाला ओट्स
ओट्स को सब्जियों, हल्दी, जीरा और अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ भूनकर झटपट नाश्ता बनाएं
पोहा
सरसों के दानें, करी पत्ते, प्याज़ और मूंगफली के साथ टेस्टी पोहा बनाएं। ऊपर से नींबू का रस और धनिया डालकर स्वाद को बढ़ाएं
अंडा रोल
प्याज, टमाटर और मसाले मिलाकर अंडे का ऑमलेट बनाएं। इसे पराठे में रखें और केचप के साथ परोसें
स्प्राउट्स
अंकुरित अनाज को कटे हुए खीरे, टमाटर, प्याज़ और नींबू के रस के साथ मिलाएं
दलिया
दूध के साथ मीठा दलिया बनाएं। इसमें मेवे और किशमिश भी मिला सकते हैं
रवा इडली
सूजी से बनी रवा इडली को नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाएं
पराठा रोल
पराठे में प्याज, टमाटर और मसालेदार मैश किए गए आलू या पनीर भरें, टोमैटो केचप लगाएं और रोल करें



Download Android App
Download iOS App













