बेसन तो सब के किचन में होता ही है। आज हम आपको 7 डिशेज के बारे में बताएंगे जो आप बेसन से बना सकते हैं
ढोकला
ढोकला एक हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता है। इसे बनाने के लिए बेसन, नमक, हल्दी और थोड़ा से बेकिंग पाउडर लें। ये प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट होता है
बेसन लौकी चिल्ला
लौकी और बेसन का चिल्ला बनाने के लिए बेसन के घोल में प्याज, टमाटर, कद्दूकस की हुई लौकी और मसाले डोलें और तवे पर चिल्ला बनाएं
बेसन की रोटी
बेसन की रोटी वजन घटाने में मदद करती है। इसके लिए बेसन में अजवाइन और नमक मिलाकर आटा गूंथे और स्वादिष्ठ रोटियां बनाएं
ब्रेड पकोड़ा
मैश किए आलू और ब्रेड के साथ बेसन लपेटकर क्रिस्पी ब्रेड पकौड़े बनाएं, ये बच्चों को काफी पसंद आएगा
बेसन की कढ़ी
मुलायम बेसन के पकोड़ों और बेसन के घोल से गरमागरम कढ़ी तैयार करें। ये चावल के साथ काफी स्वादिष्ठ लगता है
बेसन के लड्डू
भूने हुए बेसन में सूखे मेवे और घी मिलाकर टेस्टी लड्डू बनाएं जा सकते हैं
बेसन हलवा
बेसन का हलवा काफी स्वादिष्ठ और पौष्टिक होता है। इसे बनाने के लिए देशी घी, बेसन और मेवों की जरुरत पड़ती है


Download Android App
Download iOS App












