Temple Decoration for Diwali Puja: इस दिवाली मंदिर में लगाएं चार चांद, इन 4 क्रिएटिव और आसान डेकोरेशन टिप्स से बढ़ाएं घर की रौनक

Summary :

दिवाली पर घर का मंदिर या पूजा स्थान सबसे खास मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन लक्ष्मी जी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है, इसलिए मंदिर की सजावट का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इस दिन मंदिर को इतने अच्छे से सजाया जाता है कि उसकी रोशनी पूरे घर में जगमगाती है। साफ-सुथरे और सुंदर तरीके से सजाए गए मंदिर में भगवान का स्वागत करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। फूलों की महक, रोशनी और रंगोली के साथ की गई मंदिर की सजावट पूरे घर में एक अलग ही त्योहार का माहौल बना देती…

दिवाली पर घर का मंदिर या पूजा स्थान सबसे खास मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन लक्ष्मी जी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है, इसलिए मंदिर की सजावट का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इस दिन मंदिर को इतने अच्छे से सजाया जाता है कि उसकी रोशनी पूरे घर में जगमगाती है। साफ-सुथरे और सुंदर तरीके से सजाए गए मंदिर में भगवान का स्वागत करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। फूलों की महक, रोशनी और रंगोली के साथ की गई मंदिर की सजावट पूरे घर में एक अलग ही त्योहार का माहौल बना देती है। ऐसे में आइए यहां डेकोरेशन आइडियाज देखते हैं।

दिवाली पर ऐसे करें मंदिर की डेकोरेशन

1. पेपर क्राफ्ट और ओरिगामी

Temple Decoration & Stylin
Temple Decoration & Stylin (Source: AI)

अगर आप कुछ नया और क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो रंग-सर्जन के लिए कागज का इस्तेमाल करें। रंग-बिरंगे चार्ट पेपर से छोटे-छोटे पंखे, स्टार या लैंप बनाकर मंदिर के आस-पास लटकाएं। आप पेपर के फूल या तोरण भी बना सकते हैं, जो लंबे समय तक टिक जाते हैं।

2. मोमबत्तियां और कांच के जार

Floral & Natural Decor
Floral & Natural Decor (Source: AI)

मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक देने के लिए कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करें। घर में पड़े पुराने कांच के जारों या बोतलों को साफ करके उनमें छोटी मोमबत्तियां या फेयरी लाइट्स रखें। पानी से भरे कांच के कटोरे में गेंदे या गुलाब की पंखुड़ियां डालकर उसमें तैरने वाले दीये जलाएं। यह बहुत सुंदर लगता है।

3. पर्दों और फैब्रिक की सजावट

Diwali temple decoration
Diwali temple decoration (Source: AI)

मंदिर को नया लुक देने के लिए कपड़ों का इस्तेमाल करें। मंदिर के पीछे की दीवार पर सिल्क या बनारसी दुपट्टे, या सुनहरे बॉर्डर वाले किसी चमकीले कपड़े को पर्दे की तरह लगाएं। आप गोटे-किनारी वाले पुराने कपड़ों की कतरनों का इस्तेमाल करके भी एक खूबसूरत बैकग्राउंड तैयार कर सकते हैं।

4. नेचुरल चीजें और दीये

Temple Decoration for Diwali Puja
Temple Decoration for Diwali Puja (Source: AI)

नेचर के करीब रहकर मंदिर को सजाना एक शांत और ट्रेडिशनल अहसास कराता है। सुपारी, पान के पत्ते, और नारियल का इस्तेमाल पूजा की थाली या मंदिर के कोनों को सजाने में करें। मिट्टी के दीयों पर खुद्रे रंगों या एक्रेलिक पेंट्स से डिजाइन बनाकर मंदिर में रखें।

Also Read: Diwali Party Themes for Adults: इस दिवाली आपकी पार्टी की हर कोई करेगा तारीफ! घर पर रखें ये 4 ट्रेंडिंग और मजेदार थीम्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।